Ghatshila Bielection: घाटशिला उपचुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. घाटशिला उपचुनाव को लेकर नई अपडेट सामने आई है. उपचुनाव की तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है.
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं चुनाव
चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घाटशिला सीट पर उपचुनाव की डेट बिहार विधानसभा के उपचुनाव कार्यक्रम के साथ ही घोषित की जा सकती है. जाहिर है कि दोनों राज्यों में साथ-साथ चुनाव होने से प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंधन में आसानी होगी.
Read More: रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी
चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा कर लिया है. बूथवार मतदाता सूची अपडेट की गयी है और नये मतदाताओं के नाम भी जोड़े गये हैं. अब मतदान केंद्रों की अंतिम सूची तैयार कर ली गयी है.
- रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
- झामुमो और भाजपा के बीच हो सकती है टक्कर
बता दें शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से घाटशिला सीट खाली है. 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है. घाटशिला में झामुमो से रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन चुनावी मैदान में उतर सकते हैं वहीं भाजपा से बाबूलाल सोरेन को टिकट मिलने की प्रबल संभावना है.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।








