Ranchi: सन्त जेवियर्स कॉलेज रांची में चल रहे तीन दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अन्तर कॉलेज कबड्डी (महिला-पुरुष) टूर्नामेंट 2025 का समापन शनिवार 27 सितंबर को हुआ। यह मुकाबला 25 से लेकर 27 सितंबर तक चली। महिला वर्ग से संत जेवियर्स कॉलेज विजेता व बीएस कॉलेज लोहरदगा उप विजेता तो पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता में डोरण्डा कॉलेज को विजेता व मारवाड़ी कॉलेज को उप विजेता का खिताब मिला।
read more: Asia Cup 2025: भारत-पाक भिड़ंत से पहले PCB का नया विवाद, जानिए क्या है मामला!
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी के सिंह उपस्थित रहे
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी के सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हार ही जीत की दूसरी पायदान है। नयी शिक्षा नीति में खेल को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। महिला वर्ग से टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने बीएस कॉलेज लोहरदगा को 22 अंकों से हराया तो वहीं पुरुष वर्ग में डोरण्डा कॉलेज ने मारवाड़ी कॉलेज रांची को 6 अंकों से मात दी।
read more: झुमरी तिलैया में स्पेशल ब्रांच अधिकारी के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
आदित्य सिंह बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
महिला वर्ग से रांची वीमेंस कॉलेज की रोमन कुमारी व पुरुष वर्ग से मारवाड़ी कॉलेज के अंकित कुमार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में संत जेवियर्स की स्नेहा थापा व डोरण्डा कॉलेज के आदित्य सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। समापन पर खिलाड़ियों को पदक प्रमाणपत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, उप प्राचार्य डॉ फ़ादर अजय अरुण मिंज एसजे, डोरण्डा कॉलेज प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, सचिव प्रो. राम मुर्मू , डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ संजय सिन्हा, डॉ शिव कुमार, डॉ सुशील पाण्डेय, डॉ फ़ादर प्रभात केनेडी सोरेंग, डॉ सुमित रॉय सहित सिलेक्टर और विभिन्न कॉलेज के कोच उपस्थित रहे

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








