Thursday, April 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

करूर रैली में भगदड़: विजय की देरी, प्रशासन से चूकी व्यवस्था; स्टारडम की कीमत 39 जानें?

September 28, 2025
in Breaking News, देश
A A
करूर रैली में भगदड़: विजय की देरी, प्रशासन से चूकी व्यवस्था; स्टारडम की कीमत 39 जानें?
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम को अभिनेता विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान भीषण भगदड़ मच गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 51 से अधिक लोग गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भीड़ पर काबू नहीं, एक्टर की देरी बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, विजय की इस रैली के लिए प्रशासन से 10,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। लेकिन करूर के मैदान में 50,000 से ज्यादा लोग जमा हो गए। आयोजन स्थल करीब 1.2 लाख स्क्वायर फीट में फैला था, जहां इतने लोगों के लिए पर्याप्त सुरक्षा या मेडिकल सुविधा नहीं थी।

विजय करीब 6 घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। तभी मंच से उन्होंने एक 9 वर्षीय लापता बच्ची के बारे में घोषणा की। इसके तुरंत बाद लोगों ने बच्ची की तलाश में इधर-उधर दौड़ना शुरू किया, जिससे भगदड़ मच गई।

Related Post

Shops vacated in Rajrappa complex, administration intensifies encroachment removal action

Rajrappa परिसर में दुकानें खाली, प्रशासन ने तेज की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

April 16, 2026
Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा

Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा

April 16, 2026
IAS Committee and CID to Conduct Major Investigation into Jharkhand Treasury Fraud Case

Jharkhand Treasury Fraud मामले में IAS कमेटी और CID करेगी बड़ी जांच, जानें पूरी खबर

April 16, 2026
India GDP Ranking 2026: Why Did India Slip to 6th Place? Britain Overtakes India Once Again

India GDP Ranking 2026: भारत क्यों आया 6वें नंबर पर? ब्रिटेन फिर निकला भारत से आगे

April 16, 2026

भगदड़ के पीछे 6 प्रमुख कारण

  1. विजय की 6 घंटे देरी से एंट्री: जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों का धैर्य जवाब देने लगा।
  2. शाम 7:45 बजे हालात बिगड़े: भीड़ विजय की बस की ओर बढ़ने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
  3. गर्मी और दमघोंटू माहौल: भीड़ में घुटन और गर्मी के कारण कई लोग बेहोश हो गए।
  4. बच्चे और महिलाएं दबे भीड़ में: कई बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए और भीड़ में दबकर घायल हो गए।
  5. प्रशासन और वॉलंटियर्स की कमी: कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल या आयोजक मौजूद नहीं थे।
  6. अनुमान से दोगुनी भीड़: जहां 30 हजार की अपेक्षा थी, वहां 60 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।

तमिलनाडु सरकार की तत्काल प्रतिक्रिया

  • जांच आयोग का गठन: राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया है।
  • मुआवजे की घोषणा: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख और घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
  • CM स्टालिन का करूर दौरा: हादसे की सूचना मिलते ही सीएम स्टालिन ने देर रात हाईलेवल मीटिंग की और रात में ही करूर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

विजय का रवैया सवालों के घेरे में

हादसे के बाद विजय न तो घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और न ही घटनास्थल पर रुके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सीधे चार्टर्ड फ्लाइट से चेन्नई रवाना हो गए, जिस पर जनता और विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं।

नमक्कल में भी दिखी थी लापरवाही, नहीं लिया सबक

शनिवार को विजय की पहली रैली नमक्कल में थी। वहां भी वे तय समय 8:45 बजे के बजाय 2:45 बजे पहुंचे। तब तक लोग धूप और भूख से बेहाल हो चुके थे। कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए, लेकिन इससे आयोजकों ने कोई सीख नहीं ली।

 

Related Posts

Shops vacated in Rajrappa complex, administration intensifies encroachment removal action
Breaking News

Rajrappa परिसर में दुकानें खाली, प्रशासन ने तेज की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

April 16, 2026
Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा
Breaking News

Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा

April 16, 2026
IAS Committee and CID to Conduct Major Investigation into Jharkhand Treasury Fraud Case
Breaking News

Jharkhand Treasury Fraud मामले में IAS कमेटी और CID करेगी बड़ी जांच, जानें पूरी खबर

April 16, 2026
Next Post
धनबाद में उपायुक्त व एसएसपी ने बाइक से किया फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का लिया जायजा

धनबाद में उपायुक्त व एसएसपी ने बाइक से किया फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का लिया जायजा

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jubin Nautiyal Wedding: Jubin Nautiyal Ties the Knot Amidst the Scenic Valleys of the Mountains

Jubin Nautiyal Wedding: जुबिन नौटियाल ने पहाड़ों की वादियों में रचाई शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया

April 16, 2026

Jharkhand News: जेल के अंदर ‘नेटवर्क’ फुल-अपराधी अंदर से चला रहे गैंग, सरकार के हाईटेक दावों पर उठे सवाल

Jharkhand News: DNA टेस्ट खोलेगा मौत का राज! पुष्प कुमारी मामले में हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप! ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये खुली धमकी

Rajrappa परिसर में दुकानें खाली, प्रशासन ने तेज की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

गोविंदपुर में सूने घर में बड़ी चोरी, 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra