National News: दिल्ली भाजपा को आज दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अत्याधुनिक और सुविधाओं से लैस नया मुख्यालय मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र के सप्तमी के शुभ अवसर पर इसका उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्रियों, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
भाजपा मुख्यालय आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस
नया भाजपा मुख्यालय आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है, जिसे पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने और दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की पहुंच को केंद्रित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। नई बिल्डिंग में एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, मीटिंग हॉल, और कार्यक्रमों के समन्वय के लिए समर्पित स्थान उपलब्ध हैं।
वर्तमान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नौ जून 2023 को भूमि पूजन किया था। उन्होंने पार्टी की स्थापना के बाद दिल्ली भाजपा के मुख्यालय के सफर को संघर्ष और गौरव का प्रतीक बताया। पार्टी का पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर था, फिर रकाबगंज रोड और करीब 35 साल तक पंडित पंत मार्ग पर संचालन हुआ। अब दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर नया भवन पार्टी की संगठनात्मक ताकत को नया विस्तार देगा।
Read more- भारत बना एशिया कप चैंपियन, पर ट्रॉफी क्यों ठुकराई? PM बोलें- “मैदान में भी…”













