Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर नीतीश सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी. कैबिनेट की बैठक में बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान बनाने की मंजूरी दी गई है.
1 से लेकर 10वीं तक के बच्चों की स्कॉलरशिप की मिली मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने क्लास 1 से लेकर 10वीं तक के बच्चों की स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब रुपए की मंजूरी दी है. बता दें कि सरकार ने आज ही बिहार के बच्चों की स्कॉलरशिप को दोगुना कर दिया.
गयाजी मंदिर क्षेत्र के लिए स्वीकृति प्रदान की गई
गयाजी मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु मुख्य परामर्शी के रूप में एच. सी. पी. डिजाईन प्लानिंग एण्ड मैनेजमेंट Pvt.Ltd., अहमदाबाद का मनोनयन के आधार पर चयन किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्रदान की गयी है.
Read More: धनबाद में किन्नर समाज की अनोखी आस्था, नवरात्र पूजा के बाद कलश विसर्जन
भारत सरकार के केन्द्रीय बजट 2024-25 में बिहार के गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर का बहुत अधिक आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल और पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने हेतु इस स्थल को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के अनुरूप समग्र रूप से विकसित करने की घोषणा की गयी है.












