Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 रिलीज होने के साथ ही दुनियाभर में तहलका मचा रही है. फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. तीन दिन में फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. कांतारा चैप्टर 1 का क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है.
3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है
बता दें कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1 दुनियाभर में धमाका कर रही है. फिल्म ने तीन दिन में 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीन दिन में दुनियाभर में कुल कमाई 225 करोड़ की कर ली है.
कांतारा चैप्टर 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 162 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 195 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.
Read More: Big Breaking: दो दिनों से लापता मुखिया रांची में मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस
ऋषभ शेट्टी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है
शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. फ्राइडे के मुकाबले शनिवार के कलेक्शन में 20 परसेंट का इजाफा देखने को मिला. ऋषभ शेट्टी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.













