Jharkhand News: रांची में छात्र E-Kalyan Scholarship Fund के लिए 8 अक्टूबर से राजव्यापी आंदोलन करेंगे. दरअसल, झारखंड के OBC विद्यार्थियों को पिछले करीब 3 साल से छात्रवृति का भुगतान लंबित है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है.
स्कॉलरशिप की देरी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही
इसी को लेकर छात्रों ने 8 अक्टूबर 2025 से रांची में राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. छात्रों का कहना है कि जब तक लंबित छात्रवृति की राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे. उन्होनें आगे बताया कि, स्कॉलरशिप की देरी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्हें अपने स्कूल और कॉलेज की फीस भरने में दिक्कत हो रही है.
उन्होनें राज्य सरकार से मंग की है कि जल्द से जल्द वे E-Kalyan की राशि की जारी करें.
Read more- FASTag नहीं है? अब टोल प्लाजा पर भरना होगा 1.25 गुना टैक्स – जानें नया नियम
Read more- पटना को मिली मेट्रो की रफ्तार, जानिए किराया, स्टेशन और सभी हाईटेक फीचर्स













