Hazaribagh News: हजारीबाग में ओकनी मंडप रोड के समीप एक अदनिर्मित मकान के पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. जिसके बाद इलाके हड़कंप मच गया. वहीं, स्थानीय लोगों ने दुर्गंध महसूस होने पर मकान के पास गए तो, वहां उनको सड़ी-गली हालत में शव पड़ा मिला.
जिसकी सूचना उन्होनें तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है.











