Giridih : गिरिडीह में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है जहां एक युवक को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी और फरार हो गए। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान राज दशरथ टुडू के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
निजी गार्ड का काम करता है युवक
मिली जानकारी के मुताबिक युवक निजी गार्ड का काम करता है। कल रात को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवक बाइक से आए और युवक पर पीछे से गोली चला दी। गोली युवक के गर्दन में जा ली। घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान रास्ते से पार हो रहे एक शख्स ने युवक को जख्मी हालत में देखा। शख्स ने घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।












