Jharkhand News: कतरास के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों — राजा अंसारी (26), उनकी पत्नी अमीना खातून (21) और पौने दो वर्ष की मासूम बेटी मायरा — के शव घर के भीतर संदिग्ध स्थिति में मिले। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना दिया है।
एक डेगची में मिला पीले रंग का संदिग्ध द्रव
सूचना मिलते ही जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घर के भीतर सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को , जिसे जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार शाम राजा अंसारी मजदूरी कर घर लौटे थे। उनके हाथ में सब्जी की थैली थी। बताया गया कि उस शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद घर से कोई आवाज नहीं आई। देर रात जब घर में सन्नाटा छाया रहा, तो पड़ोसियों ने झांककर देखा और तीनों के शव देख सन्न रह गए।
Read more- जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: केमिकल टैंकर की टक्कर से 200 सिलेंडरों में ब्लास्ट
मृतक परिवार हाल ही में रघुनंदन के मकान में किराए पर रहने आया था। राजा के पिता जमाल अंसारी रिक्शा चालक हैं और मां रजिया खातून तेतुलमुड़ी स्थित दाउद नगर में रहती हैं। बेटे, बहू और पोती की मौत की खबर सुनते ही वे मौके पर पहुंचे और शव देखकर बेसुध होकर रो पड़े।
तीनों के शवों को पुलिस ने धनबाद एनएमसीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अमीना का मायका बोकारो में है, जिनके परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद घटना के और पहलुओं पर प्रकाश पड़ने की उम्मीद है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परिवार पिछले कुछ समय से मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।
Read more- सुप्रीम कोर्ट में आज सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य मामले पर अहम सुनवाई, मुख्य सचिव तलब













