Desk : पाकिस्तान से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां पाकिस्तानी सेना के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में 11 सैनिको की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं कई सैनिक घायल है। इस हमले को पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने अंजाम दिया है। घायल सैनिको में 2 अधिकारी और 9 सैनिक हैं।
Read More-गिरिडीह में ड्यूटी से लौट रहे शख्स को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
TTP के 19 सैनिको के मारे जाने की सूचना
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना का पाकिस्तानी तालिबान (TTP) से मुठभेड़ चल रही थी। इसी दौरान दोनों ओर से भयंकर मुठभेड़ चलने लगी। हमले में सेना के 11 सैनिक मारे वहीं हमले में TTP के भी 19 सैनिको के मारे जाने की सूचना है।
TTP को भारत का समर्थन मिल रहा है-पाकिस्तान का आरोप
हमले के बाद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि TTP को भारत का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे TTP के खात्मे को लेकर अग्रसर हैं।
Read More-ओलिंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत पर बड़ा एक्शन! WFI ने लगाया 1 साल का बैन, ये है वजह…
बताते चलें कि पाकिस्तानी सेना के द्वारा पर चीन के J-17 विमानों से देश के कई हिस्सों में 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए थे। इस हवाई हमले में करीब दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके बाद से ही हिंसा और भी ज्यादा भड़क उठी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









