Jharkhand News: झारखंड के मौसम ने अब करवट ले ली है! दिन में धूप भले ही अभी तीखी हो, लेकिन रातें अब हल्की ठंड की चादर ओढ़ने लगी हैं. पिछले सप्ताह से झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. सुबह-शाम की ठंडी हवाएं ठंड का एहसास कराने लगी है.
बता दें, शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप खिली रही. दोपहर के समय धूप की तीव्रता से लोगों को गर्मी महसूस हुई, लेकिन जैसे-जैसे सूरज ढला, ठंडी हवा के झोंकों ने राहत का एहसास कराया. मौसम विभाग की माने तो, बीते 3–4 दिनों से झारखंड में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आई है, जिससे रातें ठंडी होने लगी हैं, हालांकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा अधिक है.
मानसून की वापसी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में झारखंड से मानसून वापस लौट जाएगा. पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों से आसमान साफ होना शुरु हो गया है.
Read more- बिहार चुनाव के लिए ओवैसी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची!
1 से 9 अक्टूबर के बीच झारखंड में औसतन 66.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य 38.0 मिमी की तुलना में करीब 75% ज्यादा है. कुछ जिलों में अधिक बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम.
हल्की बारिश और फिर पूरी तरह शुष्क मौसम
लेकिन, 16 अक्टूबर तक राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद सप्ताह के अंत तक मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, 17 से 23 अक्टूबर के बीच झारखंड में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है.
तीसरे सप्ताह से ठंड होगी असरदार
अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से पूरे राज्य में ठंड का असर और तेज होगा. सुबह-शाम ओस की नमी महसूस होने लगेगी, और मौसम में सर्दी का एहसास बढ़ेगा.
Read more- झारखंड बार काउंसिल की बड़ी बैठक आज, चुनाव और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा मंथन












