Bihar Vidhansabha Election: बिहार में चुनाव को लेकर सियासी उथल-पुथल शुरु हो गई है इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बड़ा झटका लगा है। मोहनिया (SC) विधानसभा सीट से राजद की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन पत्र रद्द हो गया है।
विंध्याचल राय ने निर्वाचन विभाग से की थी मांग
श्वेता सुमन ने मोहनिया विधानसभा सीट से अनुसूचित जाति (SC) के प्रमाण-पत्र के आधार पर नामांकन दाखिल किया था। लेकिन भाजपा ने दावा किया कि श्वेता सुमन मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और उनका जन्मस्थान भी उत्तर प्रदेश है। उनके पति का नाम विनोद राम है। भाजपा नेता विंध्याचल राय ने निर्वाचन विभाग को आवेदन देकर नामांकन रद्द करने की मांग की थी।
Read More:कारोबारी विनय सिंह पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक गहराया, ACB की जांच में खुला बड़ा नेटवर्क
“भाजपा को डर है कि राजद जीत कर सरकार ना बना ले”
नामांकन रद्द होने के बाद श्वेता सुमन ने कहा कि वे स्क्रूटनी के लिए मोहनिया अनुमंडल गईं थीं, जहां उनसे जाति प्रमाण पत्र मांगा गया और जब आज वे प्रमाण पत्र जमा करने पहुंची तो कहा गया कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, जबकि वे कैमूर में 20 वर्षों से रह रही हैं, तो क्या वे कैमूर जिले की निवासी नहीं हुईं, यह सब उनके साथ साजिश के तहत किया गया है, क्योंकि भाजपा को डर है कि राजद जीत कर सरकार ना बना ले।













