Entertainment News: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर अमाल मलिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, अमाल शो को बीच में ही छोड़ सकते है, कारण हेल्थ इश्यूज बताया जा रहा है. बिग बॉस फैनक्लब्स ने यह जानकारी दी है कि, अमाल फाइनल से पहले शो छोड़ सकते है, वह जल्द ही वॉलंटरी एग्जिट लेने वाले हैं.
Read more- छठ पूजा 2025: जाने नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक की तारीख, और भूलकर भी ना करें ये काम
इन अटकलों के बीच अमाल के पिता डब्बू मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए अमाल के फैंस की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने लिखा है कि, “बहुत हो गया… अब बस… मिलते हैं 28 अक्टूबर को… म्यूजिक हमारी रियल डेस्टिनी है.”
Bahut Hogaya .. Ab Bass … Milten Hain 28th Oct …. Music is our real destiny
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report— Daboo Malik (@daboomalik) October 24, 2025
वहीं, अमाल के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट डालकर उनके नए म्यूजिक एलबम ‘क्यों मुझसे दूर था’ की रिलीज डेट 28 अक्टूबर का ऐलान किया गया है. इस पोस्ट से यह स्पष्ट है कि अमाल जल्द फैंस को एक म्यूजिकल सरप्राइज देने वाले हैं.
View this post on Instagram
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive
हालांकि, इस बात की चैनल या शो के ऑनर्स की तरफ से कोई पुष्टी नहीं की गई है या अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अमाल कुछ समय के लिए शो से बाहर रहेंगे और हेल्थ ठीक होने पर वह शो में वापसी कर सकते है.
Read more- झरिया में बवाल: जेएलकेएम अध्यक्ष की पिटाई से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम और लाठीचार्ज!









