Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
“हाऊस” कौन है जो अपराधियों को बचा रहा है?
मरांडी ने पाकुड़ की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला ने सोलागढ़िया गांव में एक पत्थर खदान के मुन्शी पर गोली चलाई। सौभाग्य से मुन्शी की जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बयान दिया कि दो दिन पहले भी इन अपराधियों ने उसे धमकी दी थी।
Read More-Breaking News : दूसरे टी-20 में भारत 125 पर ऑलआउट, अभिषेक ने बनाए 68 रन
घटना झारखंड के लिए खतरनाक संकेत
मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन “हाऊस” के दबाव में उन्हें छोड़ दिया गया और गिरफ्तारी का रिकॉर्ड तक गायब कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर वह “हाऊस” कौन है जो अपराधियों को बचा रहा है?
मरांडी ने कहा कि छठ पूजा के दिन हुई यह घटना झारखंड के लिए खतरनाक संकेत है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि राज्य के जिलों को “क्राइम डिस्ट्रिक्ट” बनने से रोका जाए और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









