Politics : झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है।
बाबूलाल ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आते ही विरोधियों से दुश्मनी निकालने का लाइसेंस पा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में झारखंड पुलिस के कुछ अधिकारी अब कानून को अपनी जेब में रखने लगे हैं।
बेगूसराय में रहने वाले व्यक्ति को अफीम की खेती के फर्ज़ी केस में फंसा दिया
मरांडी ने एक चौंकाने वाला मामला भी उठाया, जिसमें खूँटी के एक दरोगा पर आरोप है कि उसने अपने निजी विवाद के चलते बिहार के बेगूसराय में रहने वाले व्यक्ति को झारखंड में अफीम की खेती के फर्ज़ी केस में फंसा दिया।
उन्होंने कहा कि यह वही गंदा खेल है जिसपर राज्य सरकार आंख मूंद के खड़ी है। बाबूलाल ने सरकार से मांग की कि भ्रष्ट अफसरों की पूरी संपत्ति की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराई जाए और दोषियों को केवल सस्पेंड नहीं बल्कि सीधे जेल भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि “सस्पेंशन दिखावा है, सख्त सजा ही मिसाल बनेगी।” झारखंड की राजनीति में मरांडी के इस बयान से एक बार फिर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








