Jharkhand News: झारखंड में अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद से इस्तीफे के बाद सरकार के शीर्ष स्तर पर नये डीजीपी को लेकर दिन भर मंथन जारी रहा। देर शाम प्रशांत सिंह के नाम सरकार के शीर्ष स्तर पर सहमति बन जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार अब किसी भी समय नये डीजीपी की नियुक्ति और अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकृत किया जा सकता है।












