Jharkhand News: झारखंड में ठंड पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. नवंबर की शुरुआत में ही राज्य में कंपाकंपाने वाले ठंड शुरु हो गया. लोगों शाम होते ही गर्म कपड़े, शॉल और चादरें ओढ़ना शुरु कर दिया है. राजधानी रांची, खूंटी और सिमडेगा जैसे जगहों पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, यह केवल शुरुआत है, अगले 48 घंटों में तापमान और नीचे जा सकता है. विभाग ने संभावना जताई है कि, कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. फिलहाल, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, देवघर, चतरा, पलामू और खूंटी जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12–13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24–26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
Read more- Breaking: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी
कुहासा और तेज हवाएं बढ़ाएंगी ठंड
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, आने वाले दो दिनों तक सुबह के तापमान में ज्यादा कोई बदलाव नहीं आएगा. लेकिन इसके बाद हवा की दिशा और गति में बदलाव से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, सुबह के वक्त घना कुहासा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, जबकि दोपहर का मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की आशंका है.
Read more- सारंडा जंगल में मुठभेड़: कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच घंटों चली गोलीबारी
ला नीना का असर, मार्च तक रह सकती है ठंड
मौसम विभाग द्वारा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है. विशेषज्ञों की माने तो, ला नीना प्रभाव के कारण इस साल ठंड का मौसम मध्य मार्च यानी होली तक जारी रह सकता है. इसका मतलब है कि लोग इस बार लोगों को स्वेटर पहनकर होली मनाना पड़ेगा. खासतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीने हाड़ कंपाने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है.












