Ranchi : साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच फैसलाबाद में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है। क्विंटन डी कॉक शानदार शतक लगाया।
Read More-Breaking : प्रभारी डीजीपी बनते ही तदाशा मिश्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 269 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने महज 41वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
क्विंटन डी कॉक ने शानदार 123 रनों की पारी खेली
टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक शानदार पारी खेलते हुए 123 रनों की पारी खेली। वहीं टोनी डी जॉर्जी ने भी 76 रनों का अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 153 रनों की अहम साझेदारी हुई।
Read More-5 साल बाद मिस्ट्री मर्डर का खुलासा, इस छोटेे से वजह ने ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम के प्रमुख बल्लेबाजों फखर जमान, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जल्दी आउट हो गई। टीम ने तो शुरुआती पांच ओवरों में ही तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि, मोहम्मद नवाज ने अंत में तेज़ बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








