Ranchi : इजराइल और मुस्लिम देशों के बीच रिश्तों को सामान्य करने वाले अब्राहम समझौते में जल्द ही एक और देश शामिल होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि कजाकिस्तान भी इस ऐतिहासिक समझौते का हिस्सा बनेगा।
Read More-Breaking : प्रभारी डीजीपी बनते ही तदाशा मिश्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जल्द ही इस समझौते की साइनिंग सेरेमनी की तारीख घोषित की जाएगी
ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव की मौजूदगी में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है। जल्द ही इस समझौते की साइनिंग सेरेमनी की तारीख घोषित की जाएगी।
Read More-डी कॉक का धमाका, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
बताते चलें कि अब्राहम समझौते की शुरुआत 2020 में ट्रम्प प्रशासन के दौरान हुई थी, जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन ने इजराइल से औपचारिक संबंध स्थापित किए थे। इसके बाद मोरक्को भी इसमें शामिल हुआ। इस समझौते का उद्देश्य अरब और मुस्लिम देशों के साथ इजराइल के राजनीतिक, व्यापारिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना है।
फिलिस्तीन समर्थित देश विरोध में उतरे
हाल ही में व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने मध्य एशियाई देशों-कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं से मुलाकात की और संकेत दिया कि इनमें से कई देश जल्द इस समझौते में शामिल हो सकते हैं।
Read More-5 साल बाद मिस्ट्री मर्डर का खुलासा, इस छोटेे से वजह ने ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
हालांकि, फिलिस्तीन के समर्थन में कई मुस्लिम देश इस पहल का विरोध भी कर रहे हैं, उनका मानना है कि जब तक फिलिस्तीन को उसका अधिकार नहीं मिलता, तब तक इजराइल से रिश्ते सामान्य नहीं होने चाहिए।













