Chatra : चतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां धमनिया स्थित एक पानी से भरे पत्थर खदान से युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। मृत युवक की पहचान सत्यम साहू के रुप में हुई है जो कई दिनों से लापता बताया जा रहा है।
30 अक्टूबर की शाम को ट्यूशन जाने की बात बोलकर निकला था घर से
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शव की हालत बहुत खराब स्थिति में है। सत्यम कई दिनों से लापता था जो कि रक्सी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
Read More-ट्रंप की बड़ी घोषणा, कजाकिस्तान बनेगा अब्राहम समझौते का नया सदस्य
मिली जानकारी के मुताबिक सत्यम 30 अक्टूबर की शाम को ही घर से ट्यूशन पढ़ने के नाम पर निकला था। उसके बाद से ही उसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया था। उसकी काफी खोजबीन की गई पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम
जिसके बाद थक हारकर परिजनों ने चतरा थाना में युवक के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसका नतीजा है कि युवक का शव खदान में तैरते हुए बरामद किया गया।
Read More-Breaking : प्रभारी डीजीपी बनते ही तदाशा मिश्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चतरा–चौपारण मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों की कहना है कि प्रेम-प्रसंग मामले में सत्यम की हत्या की गई है। अपराधियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को खदान में फेंक है।
Read More-5 साल बाद मिस्ट्री मर्डर का खुलासा, इस छोटेे से वजह ने ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम हटवाया गया।












