Jharkhand News: घाटशिला उपचुनाव करीब है. इसी बीच राज्य को युवाओं ने jssc cgl परीक्षा में बार बार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर नाराजगी जताई है. युवाओं का कहना है कि काफी समय से वे अपनी मेहनत और लगन से तैयारी कर रहें है. लेकिन, पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने को मामले उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं.
Read more- गोड्डा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो टैंकरों से 12,000 लीटर नकली पेट्रोल जब्त, चालक फरार
छात्रों ने चंपाई सोरेन से की मुलाकात
इस मुद्दे को लेकर युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर, अपनी समस्याओं को इनके समक्ष रखा. उन्होनें कहा कि, राज्य में परीक्षा आयोजित करने के बाद अक्सर पेपर लीक और अनियमितता के मामले सामने आते हैं. इसके बाद या तो परीक्षा को बीच में रोक दी जाती है या उसे रद्द कर दिया जाता है. जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है.
छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस दौरान छात्रों ने कहा कि, अब वे इस अन्याय को और बर्दाश्त नहीं करेंगे. वहीं, उन्होनें राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी. उनका कहना है कि यह सिर्फ परीक्षा नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य का सवाल है।
Read more- झारखंड में ठंड का कहर! अलाव के बिना रहना मुश्किल, देखें अपने जिले का हाल












