International : अमेरिका ने वीजा नियमों को और भी सख्त कर दिया है। सरकार ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को लेकर यह कदम उठाया है। अमेरिका सरकार के अनुसार अब मोटापा, डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए अमेरिका में एंट्री मुश्किल हो सकता है।
Read More-Big Breaking : 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनियाभर के दूतावासों को दिये निर्देश
इसको लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने दुनियाभर के दूतावासों को नया निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार अब देश के सरकारी संसाधनों (पब्लिक चार्ज) पर बोझ बनने वाले लोगों का वीजा रोका जाएगा।
Read More-कौन है झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा, लेडी सिंघम से मशहूर आईपीएस अफसर
अधिकारियों की माने तो वीजा का आवेदन करने वाले आवेदकों की स्वास्थ्य समस्या से लेकर से आर्थिक क्षमता औऱ उम्र का सही तरीके से मूल्यांकन किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति के इलाज में लंंबा खर्च होता है या फिर सरकारी सहायता की जरुरत पड़ेगी उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









