Ranchi : Drishti Travels & Services के द्वारा, TIRUN Travel Marketing (जो Royal Caribbean International के Exclusive India Representative हैं) के सहयोग से, रांची में पहली बार CRUISE BAZAR 2025 का आयोजन किया जाने वाला है। यह कार्यक्रम रविवार, 9 नवम्बर 2025, को चैंबर भवन, प्रथम तल, रेडिसन ब्लू के सामने, रांची में किया जाएगा। इसमें इंट्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर आगंतुकों को विश्वप्रसिद्ध लक्ज़री क्रूज़ लाइन Royal Caribbean International की विशेषताओं से परिचित कराया जाएगा और अपनी अगली यादगार Cruise Holiday की योजना बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
सिंगापुर और यूरोप से लेकर अलास्का तक को प्रदर्शित करेगा
यह अद्वितीय आयोजन विश्वभर की रोमांचक क्रूज़ छुट्टियों-सिंगापुर और यूरोप से लेकर अलास्का और कैरेबियन तक को प्रदर्शित करेगा, जिसमें यात्रियों के लिए विशेष डील्स, ऑफ़र और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी।
Royal Caribbean Group विश्व की चार अग्रणी क्रूज़ ब्रांड्स-Royal Caribbean International, Celebrity Cruises, Silversea, और Azamara Cruises का स्वामी है। इनमें से Royal Caribbean International अपनी Innovation और Adventure at Sea के लिए प्रसिद्ध है, जो 60 से अधिक देशों में 270+ डेस्टिनेशंस को कवर करते हुए अत्याधुनिक जहाज़ों और रोमांचक अनुभवों की पेशकश करती है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहेगा कि सभी विज़िटर्स के बीच Lucky Draw के माध्यम से एक कपल को 4 Nights / 5 Days “Ovation of the Seas – Penang & Phuket Cruise” बिल्कुल Free प्रदान किया जाएगा।
Cruise Experts इंद्रनील साहा एवं अभिषेक केशरी से होगी मुलाकात
इसके अतिरिक्त, Cruise Experts इंद्रनील साहा एवं अभिषेक केशरी (जो विशेष रूप से कोलकाता से रांची आ रहे हैं) आगंतुकों से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत सलाह एवं यात्रा योजना में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड एवं आस-पास के क्षेत्रों के यात्राप्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रूज़ छुट्टियों के विकल्पों से परिचित कराना और रांची को इस विशेष श्रेणी के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।
कार्यक्रम की जानकारी Drishti Travels के Founder शैलेश अग्रवाल, Co-Founder डॉ. खुशबु अग्रवाल तथा Drishti Travels की पूरी टीम द्वारा साझा की गई।












