Jharkhand: धनबाद के भूली मोड़ रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान वासेपुर निवासी महिला के रूप में की गई है। महिला की पहचान वार्ड 19 के पार्षद प्रत्याशी शमीम अख्तर और बैंक मोड़ पुलिस की तत्परता से संभव हो पाई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला देर रात घर से निकली थी, जिसके बाद सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। पुलिस अब घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
इस घटना से पूरे भूली और बैंक मोड़ क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








