Dumka : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका में सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर में “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण कर लाभुकों को नई ऊर्जा प्रदान की।
Read More-Big Breaking : नहीं रहे शोले के जय, 89 की उम्र में धर्मेन्द्र ने ली अंतिम सांस
30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये होगा
इस दौरान सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब राज्य के युवाओं को पायलट ट्रेनिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बन सकेंगे। इस फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के जरिये 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये होगा। 15 सीटें आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप पर प्रशिक्षण देगी।
Read More-Big Breaking : तमिलनाडू में दो बसों के बीच भयंकर टक्कर-6 की दर्दनाक मौत, कई घायल
इस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाय, बंद डब्बे में डाल दिया
इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 2008 में ही इस संस्थान को स्थापित करने के लिए आधारशिला रखी गई थी लेकिन उस समय की सरकार ने इस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाय, इसको बंद डब्बे में डाल दिया। ऐसे संस्थानों को पूर्व में निरंकुश करने का काम किया गया। सीएम ने कहा कि अब यहां के युवाओं को घबराने की बात नहीं है। अब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा भी।
Read More-शंघाई में भारतीय महिला का अपमान? 18 घंटे की पूछताछ, पासपोर्ट जब्त

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








