गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

December में बदल जाएंगे ये 6 नियम-आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

दिसम्बर 1, 2025
in देश National News, लाइफस्टाइल Lifestyle
A A
December में बदल जाएंगे ये 6 नियम-आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Share on FacebookShare on Twitter

Lifestyle News: December का महीना आम लोगों की जेब और दस्तावेज़ों पर बड़ा असर डालने वाला है। इस महीने आधार-PAN लिंकिंग की आखिरी तारीख, लेट फीस के साथ ITR भरने की डेडलाइन, SBI की एक महत्वपूर्ण बैंकिंग सर्विस बंद होने, RBI की ब्याज दरों पर अहम बैठक और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटने जैसे 6 बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। इनके प्रभाव आपकी टैक्स प्लानिंग, EMI, बैंकिंग और दैनिक खर्चों तक पहुँचेंगे।

Table of Contents

Toggle
  • 1. PAN-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 December
  • 2. RBI की MPC मीटिंग 3–5 दिसंबर: 0.25% घट सकती है ब्याज दर
  • 3. लेट फीस के साथ ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 December
  • 4. टैक्स ऑडिट ITR की डेडलाइन 10 December
  • 5. SBI की mCASH सर्विस बंद
  • 6. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपए तक सस्ता

1. PAN-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 December

इनकम टैक्स विभाग ने PAN-आधार लिंकिंग की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। यह नियम उन लोगों पर लागू होगा, जिन्हें 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट ID के आधार पर PAN जारी हुआ था। समय सीमा पूरी न करने पर PAN डी-एक्टिव हो जाएगा, जिससे ITR फाइलिंग, बैंक KYC, लोन और सरकारी सब्सिडी प्रभावित होंगी। टैक्सपेयर्स को ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर तुरंत लिंकिंग पूरी करनी चाहिए।

Read more- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 19 दिनों में होंगी 15 बैठकें

2. RBI की MPC मीटिंग 3–5 दिसंबर: 0.25% घट सकती है ब्याज दर

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 3 से 5 दिसंबर तक चलेगी। अनुमान है कि RBI रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर सकता है। ऐसा होने पर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI कम हो सकती है। इससे पहले इस साल तीन बार में कुल 1% रेपो रेट घटाया जा चुका है।

3. लेट फीस के साथ ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 December

असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए बिलेटेड ITR फाइल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। 5 लाख तक की आय वालों के लिए ₹1,000 और इससे अधिक आय वालों के लिए ₹5,000 लेट फीस तय है। देर से ITR न भरने पर वीजा, बैंकिंग और लोन प्रक्रियाओं में दिक्कत हो सकती है। आखिरी हफ्ते में पोर्टल पर लोड बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए समय से फाइल करना बेहतर है।

4. टैक्स ऑडिट ITR की डेडलाइन 10 December

CBDT ने टैक्स ऑडिट वाले मामलों में ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है। प्रोफेशनल्स, छोटे-मोटे बिजनेस और 1 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। देरी होने पर सेक्शन 234A के तहत ब्याज लगेगा।

Read more- झारखंड में दिसंबर की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड, 3 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट

5. SBI की mCASH सर्विस बंद

SBI की लोकप्रिय mCASH सर्विस 30 नवंबर 2025 के बाद से बंद कर दी गई है। यह सर्विस YONO Lite और OnlineSBI ऐप के माध्यम से पैसे भेजने और क्लेम करने के लिए उपयोग होती थी। अब ग्राहकों को पैसे भेजने के लिए UPI, NEFT या IMPS का उपयोग करना होगा।

6. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपए तक सस्ता

19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम आज से 10.50 रुपए तक घटा दिए गए हैं। दिल्ली में ये 10 रुपए सस्ता होकर ₹1580.50 में मिलेगा, जबकि मुंबई में कीमत 10.50 रुपए घटकर ₹1531.50 हो गई है। कीमतों में यह कमी होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को राहत देगी।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक पर दिनदहाड़े आतंकी हमला!
Breaking News

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक पर पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

जुलाई 22, 2026
Share Market Today
देश National News

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

जुलाई 22, 2026
Politics heats up over NEET paper leak
Breaking News

NEET Paper Leak में सियासत गर्म, राहुल गांधी को PM आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस

जुलाई 21, 2026
Next Post
चैनपुर में बड़ा खुलासा: नाबालिग छात्राओं से कराई जा रही मजदूरी, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

चैनपुर में बड़ा खुलासा: नाबालिग छात्राओं से कराई जा रही मजदूरी, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra