Jharkhand News: झारखंड में सर्दी ने तेज दस्तक दे दी है। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के प्रभाव से राज्य में सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने रांची समेत सात जिलों-गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला के लिए अगले दो दिनों तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
गुमला में पारा 8 डिग्री से नीचे
कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। गुमला में पारा 8 डिग्री से नीचे, जबकि हजारीबाग और डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 9 और 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी रांची में भी पिछले चार दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Read more- Indigo का ऑपरेशन क्रैश! 200+ फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी
IMD का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी, और 6 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3–4 डिग्री की अतिरिक्त गिरावट हो सकती है। सुबह के समय घने कोहरे और धुंध के बने रहने की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटों में हुई हल्की बारिश ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। खूंटी के अड़की में सर्वाधिक 1.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आसमान साफ रहेगा, लेकिन कोहरा और शीतलहर का प्रभाव 8 दिसंबर तक जारी रहेगा। अगले पांच दिन तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Read more- CM Hemant Soren को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट में हाजिरी से छूट












