Breaking News: ईडी के समन की अवहेलना मामले में आज 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के एमपी- एमएलए अदालत में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित हुए, इस मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता प्रदीप चंदा ने बताया कि पेशी के उपरांत 7 हजार के दो मुचलके उनके द्वारा भरा गया है.
Breaking News: मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी
मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगे की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित नहीं होना होगा. उनके स्थान पर आगे की सुनवाई में उनके अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित होंगे.
बता दें ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन की अवहेलना मामले में सीजेएम कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल की गई थी। सीजेएम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए हेमंत सोरेन को उपस्थित होने का आदेश दिया था, लेकिन वह कई तिथियों पर उपस्थित नहीं हुए थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








