Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

CUJ ने किया क्यूंगसंग विश्वविद्यालय, दक्षिण कोरिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

December 10, 2025
in रांची
A A
CUJ ने किया क्यूंगसंग विश्वविद्यालय, दक्षिण कोरिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) ने दक्षिण कोरिया के बुसान स्थित क्यूंगसंग यूनिवर्सिटी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय कई शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में मिलकर कार्य करेंगे। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने प्रो. अरुण कुमार पाधी और डॉ. शशि मिश्रा की उपस्थिति में आज आधिकारिक तौर पर समझौता ज्ञापन जारी किया।

इस अवसर पर सीयूजे के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने खुशी जाहिर की और बताया कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक आदान–प्रदान को सुदृढ़ करेगा, जिससे न केवल शोध और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और पहुंच भी विस्तृत होगी। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

सीयूजे के डीन – शोध एवं विकास, प्रो. अरुण कुमार पाढ़ी ने समझौता ज्ञापन को आधिकारिक रूप से जारी करते हुए बताया कि समझौते के तहत निम्नलिखित गतिविधियों पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा—
* संयुक्त सेमिनार, व्याख्यान, संगोष्ठी, कार्यशालाओं और अन्य शोध बैठकों का आयोजन।
* शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए संयुक्त शोध प्लेटफॉर्म की स्थापना।
* विभाग या विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर अल्पकालिक शोध यात्राएँ।
* दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों का विकास।
* शिक्षकों और विद्यार्थियों का आदान–प्रदान।
* अन्य शोध गतिविधियाँ, जिन पर दोनों संस्थाएँ सहमत होंगी।

क्यूंगसंग विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष), प्रो. जून ह्यूब पार्क ने अपने आधिकारिक बयान में सीयूजे के साथ इस समझौते पर खुशी जताई। उन्होंने इस बात पर अत्यधिक खुशी जताई कि भारत के आदिवासी बहुल प्रदेश के विश्वविद्यालय के साथ मिलकर उन्हें इस क्षेत्र में कार्य करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। क्यूंगसंग विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की डॉ कुमकुम जायसवाल ने दोनों विश्विद्यालयों के साथ जुड़ते संबंध को एक बेहतरीन पहल और साकारात्मक कदम बताया।

इस एमओयू के साथ दक्षिण कोरिया के विश्वविद्यालयों के साथ और प्रगाढ़ संबंध स्थापित करने में भूमिका निभाने वाले सीयूजे के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, डॉ शशि मिश्रा ने बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ ही सीयूजे ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है, जिससे विश्वविद्यालय में वैश्विक शिक्षा और शोध के नए अवसर विकसित होंगे। क्यूंगसंग विश्वविद्यालय, कोरिया के पुराने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। डॉ मिश्रा ने बताया कि यह कोरिया का चौथा विश्वविद्यालय है जिसके साथ सीयूजे ने एमओयू किया है। दो और विश्वविद्यालय के साथ समझौता आखिरी पड़ाव पर है। जल्द ही बाकी दोनों विश्वविद्यालय के साथ एमओयू के हस्ताक्षर होंगे।

Related Posts

Ranchi News: Change in Bakrid Holiday Schedule; Jharkhand Government Issues New Notification
Breaking News

Ranchi News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, झारखंड सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, जानें अब कब रहेगा अवकाश

May 26, 2026
झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
रांची

झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

May 26, 2026
ranchi
रांची

Ranchi: बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP तदाशा मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

May 25, 2026
Next Post
शोध की नई समझ: सीबीपी के दसवें दिन कुलपति और प्रतिभागियों के बीच हुआ प्रभावी संवाद

शोध की नई समझ: सीबीपी के दसवें दिन कुलपति और प्रतिभागियों के बीच हुआ प्रभावी संवाद

Jharkhand News: दसवीं में 95% लाने वाले छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में…

Jharkhand News: दसवीं में 95% लाने वाले छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में...

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Major crackdown on illegal mining in Seraikela, two iron ore vehicles seized, 22,500 cubic feet of sand seized

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

May 26, 2026

Garhwa के नए DC बने पशुपतिनाथ मिश्रा, विकास और जनकल्याण को दी प्राथमिकता

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

SSC GD Exam: प्रयागराज में भीषण बवाल; परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़, 5 जिलों का एग्जाम रद्द

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

Share Market Update: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76,550 के पार; IT-मेटल स्टॉक्स चमके

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra