गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Breaking: विनेश फोगाट ने लिया संन्यास वापस, 2028 LA Olympics में खेलने का ऐलान

दिसम्बर 12, 2025
in Breaking News
A A
Breaking: विनेश फोगाट ने लिया संन्यास वापस, 2028 LA Olympics में खेलने का ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

National News: भारत की स्टार पहलवान और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने एक बार फिर कुश्ती में वापसी का बड़ा फैसला लिया है। विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे 2028 LA Olympics (LA28) में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं।

Table of Contents

Toggle
    • “मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं” – विनेश फोगाट
    • “इस बार मैं अकेली नहीं हूं”
  • पेरिस ओलिंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पर दर्दनाक Disqualification
  • तीसरा ओलिंपिक और अब वापसी का नया सफर

“मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं” – विनेश फोगाट

अपने लंबे और भावनात्मक पोस्ट में विनेश ने लिखा कि पेरिस ओलिंपिक के बाद वे मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद थक चुकी थीं। उन्हें अपने सफर, उतार-चढ़ाव और अनुभवों को समझने के लिए कुछ समय चाहिए था। लेकिन इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनके भीतर की “आग” अभी भी खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने लिखा कि, “मुझे अब भी यह खेल पसंद है। मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं। सालों बाद मैंने खुद को सांस लेने दिया और महसूस किया कि मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर ही रहता है।”

Read more- Ranchi News: चुना भट्ठा इलाके में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 33 ग्राम ब्राउन शुगर और लाखों की नकदी बरामद

“इस बार मैं अकेली नहीं हूं”

विनेश ने बताया कि 2028 LA Olympics की राह में उनके साथ उनका बेटा भी होगा। “इस बार मैं अकेली नहीं चल रही हूं। मेरा बेटा मेरी टीम और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बनकर मेरे साथ होगा।”

पेरिस ओलिंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पर दर्दनाक Disqualification

2024 पेरिस ओलिंपिक में विनेश फोगाट गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार थीं। वे ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। उन्होंने 50 किलोग्राम वर्ग में जापान, यूक्रेन और क्यूबा की शीर्ष रेसलर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन फाइनल से कुछ घंटे पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और ओलिंपिक नियमों के तहत उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। बाद में उनकी जगह क्यूबा की पहलवान लोपेजी ने फाइनल खेला। इस झटके के 17 घंटे बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

तीसरा ओलिंपिक और अब वापसी का नया सफर

  • रियो 2016: चोट के चलते बाहर

  • टोक्यो 2020: क्वार्टर फाइनल में हार

  • पेरिस 2024: फाइनल तक अपराजित पर वजन अधिक होने पर डिसक्वालिफाई

पेरिस में एक भी मुकाबला ना हारने वाली विनेश अब चार साल बाद LA28 में वापसी की तैयारी कर रही हैं। उनकी इस वापसी को भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ी उम्मीद माना जा रहा है।

Read more- Ranchi News: अरगोड़ा स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट की लाइसेंस निलंबित, डीसी ने की बड़ी कार्रवाई

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Girl commits suicide in Ranchi
Breaking News

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

जुलाई 22, 2026
Ranchi: Gherao of JPSC office
Breaking News

Ranchi: JPSC कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-Congress आमने-सामने

जुलाई 22, 2026
Next Post
Jharkhand News : रामगढ़ में टुकड़ों में युवक का शव मिलने से मची हड़कंप,

Jharkhand News : रामगढ़ में टुकड़ों में युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में...

मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के पास चला बुलडोज़र

मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के पास चला बुलडोज़र, रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान तेज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra