Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन अचानक रांची की सड़कों पर निरीक्षण में निकलने से रांचीवासी हैरान हो गए। सीएम बिना किसी सिक्योरिटी के रांची की सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग इलाकों में घूमकर शहर का हाल जाना।
Jharkhand News: सरकारी बाबू धराया! चाईबासा में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
इस दौरान उनका ध्यान ट्रैफिक की अव्यवस्था, पैदल चलने वालों की परेशानियां, सफाई की स्थिति और सार्वजनिक जगहों की हालत पर रहा। जहां भी कमियां दिखीं, वहीं अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि शहर का विकास सिर्फ फाइलों में नहीं, सड़कों और मोहल्लों में दिखना चाहिए।
Read More-Viral News: पति बना हैवान! पत्नी का अश्लील विडियो बनाकर किया वायरल फिर…
Jharkhand News: अफसरों को दिये कई निर्देश
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि रांची को ऐसा शहर बनाया जाए, जहां हर नागरिक खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। आम लोगों की जरूरतें और सुझाव ही शहर के विकास की दिशा तय करें-यही सरकार की सोच है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और नगर आयुक्त भी उनके साथ मौजूद रहे। यह दौरा प्रशासन के लिए संदेश था कि जवाबदेही अब सीधे जमीन पर तय होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








