Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह भेंट राजधानी में आयोजित वीर रंग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के दौरान हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना। सुदेश महतो ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सुदेश महतो ने वीर रंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









