Entertainment News: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘Dhurandhar’ का एक खास Spy Scene इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सनसनी बना हुआ है। सिनेमाघरों से निकलकर यह सीन अब सीधे लोगों के मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच गया है, जहां यूथ से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक इसे अपने-अपने अंदाज़ में रीक्रिएट कर रहे हैं।
फिल्म के इस सीन में दिखाया गया सीक्रेट मिशन, कोडवर्ड डायलॉग्स और इंटेंस एक्सप्रेशन लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स पर हजारों रील्स बन चुकी हैं। खास बात यह है कि हर कोई इस सीन को अपने तरीके से पेश कर रहा है- कोई इसे सीरियस स्पाई स्टाइल में, तो कोई मज़ेदार और देसी ट्विस्ट के साथ।
Read more- Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट को मिलेगा नया Chief Justice, केंद्र को भेजी गई सिफारिश
रील्स में दिख रहे अलग-अलग अंदाज़
कई लोग इस सीन पर कॉमेडी रील्स बना रहे हैं, जहां मिशन के दौरान पाकिस्तान में पकड़े जा रहें और फिर… जैसे मजेदार मोमेंट्स दिखाए जा रहे हैं। कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने तो फुल कॉस्ट्यूम और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सिनेमैटिक रील्स भी बनाई हैं।
क्यों हो रहा है सीन इतना वायरल?
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस सीन की लोकप्रियता के पीछे इसके शॉर्ट, पावरफुल डायलॉग्स, आंखों से खेलता सस्पेंस और आसानी से रीक्रिएट होने वाला फॉर्मेट है। यही वजह है कि लोग इसे असानी से अपने अंदाज में बना रहें है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
इंस्टाग्राम पर #DhurandharSpyScene, #DhurandharReels और #SpyTrend जैसे हैशटैग लाखों व्यूज पार कर चुके हैं। कई छोटे क्रिएटर्स को इसी ट्रेंड के जरिए हजारों नए फॉलोअर्स भी मिले हैं।
फिल्म के लिए बना फ्री प्रमोशन
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस तरह का वायरल ट्रेंड फिल्मों के लिए फ्री पब्लिसिटी का काम करता है। ‘धुरंधर’ का Spy Scene अब सिर्फ एक फिल्म सीन नहीं, बल्कि डिजिटल कल्चर का हिस्सा बन चुका है।
कुल मिलाकर, ‘Dhurandhar’ का यह स्पाई सीन साबित कर रहा है कि आज के दौर में अगर कंटेंट दमदार हो, तो वह सिनेमाघर से निकलकर सोशल मीडिया पर भी इतिहास रच सकता है।













