Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज आर्च बिशप हाउस, रांची में आयोजित Christmas उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियाँ साझा कीं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग आर्च बिशप हाउस, रांची में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शामिल हुए। शुभकामनाओं के साथ प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।#ChristmasCelebration #ArchBishopHouse #ChristmasJoy @HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren pic.twitter.com/IDrzZfKmYv
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) December 20, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
खुशी और उल्लास से भरे इस अवसर पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज एवं अल्बर्ट कॉलेज के फादरगण भी उपस्थित रहे।
Read more- Dhanbad में 45 दिनों बाद Barmasia Overbridge बहाल, लाखों लोगों ने ली राहत की सांस
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।








