Dhanbad News: झारखंड के Governor संतोष कुमार गंगवार शनिवार को धनबाद पहुंचे। धनबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राज्यपाल की अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर जिले में उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर Governor को दी गई सलामी
एयरपोर्ट परिसर में Governor को सुरक्षा बलों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। Governor संतोष कुमार गंगवार टुंडी में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धनबाद पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Read more- Jharkhand में कोहरे और ठंड की डबल मार, रांची समेत 20 जिलों में अलर्ट
जिला प्रशासन के अधिकारी रहे उपस्थित
स्वागत के दौरान जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा,एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह इसके अलावा जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। एयरपोर्ट पर स्वागत प्रक्रिया के बाद राज्यपाल का काफिला टुंडी के लिए रवाना हो गया।












