गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

रामगढ़ में हाथियों का आतंक, NH-33 पर लगा लंबा जाम

Jharkhand के रामगढ़ में हाथियों के झुंड से NH-33 पर लंबा जाम लग गया। एलिफेंट कॉरिडोर से भटके हाथी बने खतरा, तीन दिन में 6 लोगों की मौत से दहशत।

दिसम्बर 20, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Elephant terror in Ramgarh

Elephant terror in Ramgarh

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: रामगढ़ जिले में शनिवार सुबह माया डूंगरी जंगल के पास घाटी क्षेत्र में जंगली हाथियों का एक झुंड देखे जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जंगल से निकलकर जब हाथी घाटी पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर पहुंचे, तो कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच यातायात घंटों तक ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Table of Contents

Toggle
  • वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, बड़ा हादसा टला
  • कॉरिडोर से भटके हाथी बने खतरा
  • तीन दिन में छह लोगों की मौत, दहशत का माहौल
  • अलर्ट पर वन विभाग

Read More: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले, सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगा टिकट

हाथियों के अचानक सड़क पर आने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग गाड़ियों में फंसे रहे और जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, बड़ा हादसा टला

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ हाथियों को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित एलिफेंट कॉरिडोर की ओर खदेड़ा। कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथियों के हटने पर यातायात सामान्य हो सका। वन विभाग की तत्परता से एक बड़े हादसे को टाल लिया गया।

कॉरिडोर से भटके हाथी बने खतरा

वन विभाग के अनुसार एलिफेंट कॉरिडोर में लगातार हो रही छेड़छाड़ के कारण हाथियों का झुंड अपने प्राकृतिक मार्ग से भटक गया है। रामगढ़ के मांडू, कुजू, हजारीबाग के चरही और विष्णुगढ़, बोकारो के झुमरा पहाड़ की तलहटी से होकर गोमिया और गोला वन क्षेत्र होते हुए पश्चिम बंगाल तक हाथियों का प्राकृतिक आवागमन मार्ग चिह्नित है।

पहले हाथियों का झुंड इन्हीं रास्तों से निर्बाध रूप से आता-जाता था, लेकिन अवैध अतिक्रमण और विकास कार्यों के चलते यह मार्ग बाधित हो गया है। इसी कारण हथनी और उनके बच्चों समेत हाथियों का झुंड अब रामगढ़, कुजू, मांडू, चरही और बोकारो के सीमावर्ती इलाकों में भटक रहा है।

तीन दिन में छह लोगों की मौत, दहशत का माहौल

झुंड से बिछड़ने के बाद हाथी उग्र हो गए हैं। बीते तीन दिनों में अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से छह लोगों की मौत हो चुकी है। इससे ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल है। हाथी खेतों, घरों और सड़कों तक पहुंच जा रहे हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है।

अलर्ट पर वन विभाग

ठंड और कोहरे के इस मौसम में हाथियों की आवाजाही बढ़ने की आशंका को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि जंगल और कॉरिडोर क्षेत्रों के पास सावधानी बरतें और किसी भी स्थिति में हाथियों के नजदीक न जाएं।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Daily Scoop

Daily Scoop 20th December : Top Headlines

The grand finale of the Gunj Festival in Sonahatu

 Jharkhand News: सोनाहातु में गूंज महोत्सव का भव्य समापन, विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का लोकार्पण

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra