Jharkhand News: कोडरमा जिले से सामने आई एक दुखद घटना निकलकर सामने आई है। खांसी की शिकायत के बाद दिए गए कफ सिरप के सेवन से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची पिछले दो दिनों से बीमार थी और परिजन उसे लेकर चिंतित थे। पास के मेडिकल स्टोर से खांसी का सिरप लाकर जब उसे पिलाया गया, तो कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। बच्ची बेचैन हो गई और सांस लेने में परेशानी दिखने लगी।
Read More-Indian Railway Fare Hike: नए साल से पहले रेलवे ने दिया झटका! लंबी दूरी का सफर अब होगा महंगा
हालत गंभीर देख परिजन उसे तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो गया।
Jharkhand News: सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सिविल सर्जन ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दवा की गुणवत्ता, कंपनी, एक्सपायरी डेट और मेडिकल दुकान की भूमिका की बारीकी से जांच की जाएगी।
Read More-Jharkhand News: दहशत में भुरकुंडा, ‘वेडिंग शॉपिंग’ के नाम पर ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह घटना बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह दवा देने को लेकर एक बार फिर सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करती है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








