Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने अपनी आवाज को और अधिक प्रखर और प्रभावशाली बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। राँची स्थित कांग्रेस भवन में ‘मीडिया टैलेंट हंट’ के अंतिम चरण का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य उन प्रतिभाशाली चेहरों और आवाजों की खोज करना है जो पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा सकें। इस राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रदेश भर से आए 70 ऊर्जावान प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
Jharkhand News: इस मंच के जरिये राष्ट्रीय मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे युवा-केशव महतो कमलेश
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मंच उन लोगों के लिए है जो कांग्रेस के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं और संचार के आधुनिक माध्यमों में निपुण हैं। इस प्रक्रिया के जरिए चयनित युवा न केवल लेखन और ग्रुप डिस्कशन में अपनी धाक जमाएंगे, बल्कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों की देखरेख में हुए इस साक्षात्कार का मुख्य लक्ष्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना है। यह टैलेंट हंट उन युवाओं के लिए एक सेतु का काम कर रहा है, जो समाज के लिए कुछ करना चाहते थे लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिल रहा था।












