Railway Recruitment 2025: रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे (RRC NR) ने अपरेंटिस के बंपर 4116 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी भारतीय रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो देर न करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 है।
पदों का विवरण और योग्यता यह भर्तियां लखनऊ (1397), दिल्ली (1137), अंबाला (934) और फिरोजपुर (632) जैसे प्रमुख डिवीजनों के लिए की जा रही हैं। इसके लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 24 वर्ष तक के युवा इसके लिए पात्र हैं।
Railway Recruitment 2025: महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी; चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है।
सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 7,000 से 10,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
Read More-Jharkhand News: जठल गंझू का खेल खत्म: चतरा में दहशत फैलाने वाले TSPC के 4 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









