Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी की रौनक से जगमगाने जा रही है। मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हीरो हॉकी इंडिया लीग (महिला) के दूसरे सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्टेडियम से लेकर शहर की सड़कों तक उत्साह साफ झलक रहा है।
Jharkhand News: 2017 में रह चुकी है मिस वर्ल्ड
हॉकी प्रेमियों के लिए रोमांच तब और बढ़ गया जब यह खबर सामने आई कि लीग के उद्घाटन समारोह में मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर अपनी रंगारंग प्रस्तुति से समां बांधेंगी। खेल और मनोरंजन के इस संगम को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।
Jharkhand News: 28 दिसंबर से होने वाली है महिला हॉकी लीग का आगाज
हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, महिला हॉकी लीग की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी। पहले मुकाबले की सीटी शाम 6:30 बजे बजेगी। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के गेट शाम 5 बजे से खोल दिए जाएंगे, ताकि लोग समय से पहुंचकर उद्घाटन समारोह का आनंद ले सकें।
Read More- जल-जंगल-जमीन का असली रक्षक पेसा, क्यों हो रही थी वर्षों से मांग-जानिए क्या है PESA कानून
रांची पहले भी कई बड़े हॉकी आयोजनों की मेजबानी कर चुकी है और इस बार भी शहर खेल प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव देने को तैयार है। महिला हॉकी लीग न केवल खिलाड़ियों को मंच देगी, बल्कि युवाओं को खेल से जुड़ने की प्रेरणा भी देगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








