Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब राज्यपाल संतोष गंगवार के संबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित तीन विधायकों का नाम नहीं लिया गया।सिर्फ डुमरी विधायक जयराम महतो का नाम राज्यपाल ने अपने संबोधन में लिया।
Read More-Jharkhand News: अंधविश्वास या रंजिश? पलामू में शख्स की गला रेतकर शव जंगल में फेंका
BBMKU में विधायक राज सिन्हा, मथुरा महतो, बबलू महतो का नाम नहीं लिया गया
वहां उपस्थित तीन विधायक धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक मथुरा महतो, सिंदरी विधायक बबलू महतो का नाम नहीं लिया गया। कार्यक्रम से नाराज होकर तीनों विधायक चले गए।तीन विधायकों का नाम संबोधन में शामिल नहीं होने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई।
Read More- Christmas में क्यों हर दिल को होता है सांता का इंतजार? जानिए संत निकोलस के ‘सांता’ बनने का सफर
वही विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हमलोगों को बुलाया नहीं गया था हमलोग जबरदस्ती अपने मन से आ गए थे। कहा कि यह तो कुलपति ही बताएंगे। टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि जिसको जानते है उसी का नाम लेंगे न हमलोग को जानते ही नहीं है। सिंदरी विधायक बबलू महतो से इस संबंध में संपर्क किया गया तो वो फोन ही नहीं उठाए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








