Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

आज से ACB रिमांड पर विनय सिंह, 29 दिसंबर को श्रवण जालान और नवीन पटवारी से होगी पूछताछ

शराब और जमीन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई। ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह आज से रिमांड पर, जबकि 29 दिसंबर को श्रवण जालान और नवीन पटवारी से पूछताछ होगी। काले धन निवेश मामले में जांच तेज।

December 26, 2025
in झारखंड
A A
Vinay Singh on ACB remand from today

Vinay Singh on ACB remand from today

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित शराब और जमीन घोटाले में निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से जुड़े मामलों में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को शनिवार से एक सप्ताह की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

वहीं, रांची के कारोबारी श्रवण जालान और उनके करीबी रिश्तेदार दुमका निवासी नवीन पटवारी को 29 दिसंबर को ACB के रांची मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।

ACB के अनुसार, ये तीनों कारोबारी निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी सहयोगी हैं और उन पर चौबे के काले धन को निवेश करने का गंभीर आरोप है।

Related Post

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल

March 7, 2026
JPSC candidates demand opening of correction window from the commission

JPSC अभ्यर्थियों ने आयोग से की करेक्शन विंडो खोलने की मांग

March 7, 2026
Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026
Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

 काले धन के निवेश की जांच

ACB की जांच में सामने आया है कि श्रवण जालान ने चौबे के काले धन को टिंबर और जमीन के कारोबार में लगाया, जबकि नवीन पटवारी दुमका में टायर समेत अन्य व्यवसाय से जुड़े हैं। इन सभी से शराब घोटाला, जमीन घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूछताछ की जाएगी।

 शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

निलंबित IAS विनय कुमार चौबे पर शेल कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद करने का आरोप है। ACB को संदेह है कि इन कंपनियों के संचालन में भी विनय सिंह, श्रवण जालान और नवीन पटवारी की भूमिका रही है।
ACB अब यह पता लगाएगी कि इन कंपनियों के जरिए कितनी राशि सफेद की गई और कहां-कहां निवेश हुआ।

 छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज

ACB ने 8 और 9 दिसंबर को श्रवण जालान और नवीन पटवारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद हुए। इन्हीं के आधार पर अब गहन पूछताछ की जाएगी।

 24 नवंबर को दर्ज हुई FIR

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ACB ने 24 नवंबर को रांची ACB थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें विनय कुमार चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को नामजद किया गया है।

विनय कुमार चौबे और विनय सिंह पहले से ही अन्य मामलों में गिरफ्तार हैं। विनय सिंह फिलहाल हजारीबाग केंद्रीय कारा, जबकि चौबे रांची जेल में बंद हैं।

 ACB की जांच तेज

ACB अब तक चौबे की पत्नी, साले और उनकी पत्नी से पूछताछ कर चुकी है। अन्य आरोपितों से पूछताछ के बाद इस मामले में जांच की कड़ी और आगे बढ़ेगी।

 

 

Related Posts

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल
झारखंड

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल

March 7, 2026
JPSC candidates demand opening of correction window from the commission
झारखंड

JPSC अभ्यर्थियों ने आयोग से की करेक्शन विंडो खोलने की मांग

March 7, 2026
Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच
झारखंड

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026
Next Post
New Year 2026: आखिर 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल? जाने 4000 साल पुराना ये है इतिहास

New Year 2026: आखिर 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल? जाने 4000 साल पुराना ये है इतिहास

Jharkhand News: राज्यपाल के धनबाद आगमन पर उपायुक्त व एसएसपी ने किया स्वागत

Jharkhand News: राज्यपाल के धनबाद आगमन पर उपायुक्त व एसएसपी ने किया स्वागत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल

West Bengal Elections के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी, झारखंड के ये बड़े नेता शामिल

March 7, 2026

JPSC अभ्यर्थियों ने आयोग से की करेक्शन विंडो खोलने की मांग

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra