Bihar News: बिहार सरकार ने नए साल से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 30 दिसंबर को IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS संजीव हंस का निलंबन समाप्त
इस फेरबदल का सबसे अहम फैसला IAS संजीव हंस को लेकर लिया गया है। विभाग ने उनका निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें राजस्व परिषद का अपर सदस्य नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि संजीव हंस पर गैंगरेप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले चल रहे थे। गैंगरेप केस से बरी होने के बाद उनका निलंबन खत्म किया गया और अब उन्हें दोबारा प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, आईएएस एन. विजयालक्ष्मी को बिहार राज्य योजना परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार आपदा पुनर्वास सोसाइटी के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। योजना और आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में,
- IAS शीर्षत कपिल अशोक को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव,
- IAS के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव,
- IAS नर्मदेश्वर लाल को कृषि विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा,
- IAS पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग,
- IAS विनय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- IAS महेंद्र कुमार को खेल विभाग का विशेष सचिव,
- निलेश देवरे को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
वहीं, IAS अमित कुमार पांडेय को बीएमएसआईसीएल (BMSICL) के प्रबंध निदेशक और आईएएस आरिफ अहसन को खेल विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को नए साल से पहले शासन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Read more- नहीं रहीं ‘बेगम’ Khaleda Zia: ढाका के अस्पताल में ली अंतिम सांस, शोक में डूबा Bangladesh













