बुधवार, नवम्बर 25, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

Ranchi Pahari Mandir परिसर की होगी डिजिटल मापी, ड्रोन सर्वे से हटेंगे अवैध कब्जे

Ranchi के प्रसिद्ध Pahari Mandir परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम की ओर से पूरे मंदिर क्षेत्र की डिजिटल मापी कराई जाएगी, जिसमें ड्रोन सर्वे और एमएस मैप का उपयोग किया जाएगा

जनवरी 5, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Ranchi Pahari Mandir complex will be digitally measured, illegal encroachments will be removed through drone survey.

Ranchi Pahari Mandir complex will be digitally measured, illegal encroachments will be removed through drone survey.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi Pahari Mandir News: Ranchi के प्रसिद्ध Pahari Mandir परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम की ओर से पूरे मंदिर क्षेत्र की डिजिटल मापी कराई जाएगी, जिसमें ड्रोन सर्वे और एमएस मैप का उपयोग किया जाएगा। मापी के बाद अवैध कब्जों को चिन्हित कर हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Table of Contents

Toggle
  • ड्रोन सर्वे से होगी मंदिर की जमीन की सटीक मापी
  • मुख्य द्वार के पास गोदामों और दुकानों पर होगी कार्रवाई
  • सड़क तक दुकान फैलाने वालों पर सख्ती
  • श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे दो नए पार्किंग स्थल
  • हरमू रोड और गाड़ीखाना चौक की भी होगी मापी
  • अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ मंदिर परिसर की योजना

ड्रोन सर्वे से होगी मंदिर की जमीन की सटीक मापी

नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने रविवार को पहाड़ी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर की जमीन की नई मापी आधुनिक तकनीक से कराई जाए ताकि वास्तविक रकबा स्पष्ट हो सके।
बताया गया कि वर्ष 1908 में पालकोट राजा गंधर्वनाथ शाहदेव द्वारा पार्क निर्माण के लिए दान की गई जमीन का रकबा 26 एकड़ 13 कड़ी था, जो अब घटकर लगभग 22 एकड़ रह गया है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • घरजमाई प्रथा के नाम पर बेटी को संपत्ति से नहीं कर सकते बेदखल-झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
  • झारखंड विधानसभा में अपने ही नेता बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान सोते नजर आए भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी
  • CA से चीफ जस्टिस तक का सफर, जानिए कौन हैं जस्टिस विभु बाखरू
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

मुख्य द्वार के पास गोदामों और दुकानों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास संचालित कई ट्रांसपोर्ट गोदामों की जांच के निर्देश दिए गए। गोदामों में माल लोडिंग-अनलोडिंग के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले गोदाम संचालकों और सड़क पर खड़े ट्रकों पर जुर्माना व दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read More: झारखंड की गोल मशीन अनुष्का कुमारी ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

सड़क तक दुकान फैलाने वालों पर सख्ती

पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानों द्वारा सड़क तक सामान रखने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।

श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे दो नए पार्किंग स्थल

Pahari Mandir आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो अलग-अलग पड़ाव (पार्किंग) स्थल बनाए जाएंगे। इससे मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास जाम की समस्या से राहत मिलेगी। निगम की संबंधित शाखा को स्थान चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरमू रोड और गाड़ीखाना चौक की भी होगी मापी

हरमू रोड स्थित गाड़ीखाना चौक और शनि मंदिर के दोनों छोर की जमीन की मापी की जाएगी। सरकारी भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा और इसके बाद पैदल पथ (फुटपाथ) का निर्माण किया जाएगा।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ मंदिर परिसर की योजना

नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह प्राथमिकता है। मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
साथ ही शहरवासियों से मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त रखने में सहयोग की अपील की गई है।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
कोडरमा Koderma

कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट

नवम्बर 25, 2026
घरजमाई प्रथा के नाम पर बेटी को संपत्ति से नहीं कर सकते बेदखल-झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
झारखंड Jharkhand News

घरजमाई प्रथा के नाम पर बेटी को संपत्ति से नहीं कर सकते बेदखल-झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

नवम्बर 25, 2026
BJP MLA Satyendra Tiwari was seen sleeping during a speech by his own leader, Babulal Marandi, in the Jharkhand Legislative Assembly.
Breaking News

झारखंड विधानसभा में अपने ही नेता बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान सोते नजर आए भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी

नवम्बर 25, 2026
Next Post
Jharkhand News: दहेज की खातिर गर्भवती महिला की हत्या, जिंदा जलाकर मार डाला

Jharkhand News: दहेज की खातिर गर्भवती महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Jamshedpur News: ब्राउन शुगर कारोबार को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प

Jamshedpur News: ब्राउन शुगर कारोबार को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, जानिए क्या है पूरा मामला

Yash Maheshwari controversy over Chhath Puja and Bihar women's long sindoor tradition

छठ और लंबे सिंदूर पर अश्लील कॉमेडी कर विवादों में घिरे यश माहेश्वरी, BJP नेता ने की FIR की मांग

नवम्बर 25, 2026

कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट

घरजमाई प्रथा के नाम पर बेटी को संपत्ति से नहीं कर सकते बेदखल-झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

झारखंड विधानसभा में अपने ही नेता बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान सोते नजर आए भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी

चतरा में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

CA से चीफ जस्टिस तक का सफर, जानिए कौन हैं जस्टिस विभु बाखरू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts