Sports News: T20 WorldCup 2026 से पहले टीम इंडिया बड़ा झटका, बता दें, Tilak Verma न्यूज़ीलैंड T20 सीरीज से बाहर हो सकते है। दरअसल, एशिया कप फाइनल के हीरो और मिडिल ऑर्डर के मजबूत स्तंभ Tilak Verma एब्डॉमेन की गंभीर चोट के कारण न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। मालूम हो कि, यह सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू हो रही है, जबकि WorldCup का आगाज़ 7 फरवरी से होगा।
Tilak Verma की अचानक बिगड़ी तबीयत
Vijay Hazare Trophy खेलने के दौरान राजकोट में मौजूद Tilak Verma को बीते बुधवार सुबह नाश्ते के बाद पेट में तेज दर्द शुरु हो गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्कैन और जांच के बाद रिपोर्ट बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) भेजी गई। सूत्रों के अनुसार, “डॉक्टरों ने तिलक को सर्जरी कराने को कहा है और उन्हें फिट होने में करीब एक महीना लग सकता है।”
Read more- Apple को बड़ा झटका: Safari के लीड डिजाइनर मार्को ट्रिवेरियो ने छोड़ी कंपनी, जानिए वजह
ऐसे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पूरी T20 सीरीज में उनका खेलना लगभग मुश्किल लग रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि, क्या तिलक वर्मा 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप तक स्वस्थ्य होकर फिट हो पाएंगे? बता दें, पहले दिन भारत अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।
कौन खेलेगा Tilak Verma की जगह?
तिलक के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें, टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को इस सीरीज और वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर रखा गया था और इसलिए अब उन्हें अचानक टीम में शामिल किए जाने की संभावना बहुत ही कम है।
चयन समिति का कहना है कि एक कप्तान को बेंच पर बैठाना या बाद में ड्रॉप करना असहज और अटपटा फैसला होगा।
ऐसे में असम के रियान पराग सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, बशर्ते वह अपनी कंधे की चोट से पूरी तरह उबर जाएं।
श्रेयस अय्यर को मिली हरी झंडी
टीम इंडिया के लिए एक राहत की खबर भी है कि, वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर को COE बेंगलुरु की मेडिकल टीम ने मैच फिट घोषित कर दिया है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की दमदार पारी खेली और किसी भी तरह की परेशानी नजर नहीं आई।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी प्लीहा (स्प्लीन) की चोट के बाद यह उनका शानदार कमबैक माना जा रहा है। वह अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे के बाद पहली बार भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे। इस बीच, यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम से जुड़ने के लिए Vijay Hazare Trophy का आखिरी लीग मुकाबला नहीं खेलेंगे।
हार्दिक पांड्या दिखाएंगे दम, लेकिन टीम इंडिया से दूर
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुरुवार को चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ौदा की ओर से अंतिम लीग मैच खेलेंगे। हाल ही में विदर्भ के खिलाफ खेली गई उनकी 133 रन की विस्फोटक पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट और वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए उन्हें न्यूज़ीलैंड T20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा, COE ने फिलहाल उन्हें एक मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की मंजूरी नहीं दी है।













