Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, रांची में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला VB–G RAM G के समापन के बाद आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया को संबोधित किया।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी मौजूद रहे।
“स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं”
Ranchi News: प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और यह दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती को समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं और विकसित भारत की परिकल्पना उन्हीं के विचारों से प्रेरित है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का मुख्य विषय “विकसित भारत” और VB–G RAM G योजना से जुड़ा हुआ है।
Ranchi News: “विपक्ष लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा”
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर विपक्ष लगातार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। खट्टर ने स्पष्ट किया कि यह योजना पूर्व में इंदिरा गांधी सरकार के समय लाई गई थी, जिसे अब संशोधन और पारदर्शिता के साथ लागू किया गया है। इस योजना के तहत ज़रूरतमंद मजदूरों और पात्र लाभुकों को सीधा लाभ दिया जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कई घोटाले हुए और ऑडिट प्रक्रिया भी फर्जी तरीके से की जाती थी।
लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी खामियों को दूर किया है। मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि अब GIS मैपिंग के ज़रिये पूरी योजना की निगरानी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं बची है।












