Jharkhand News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गम्हरिया में एक युवक के सुसाइड करने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान परितोष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरा मामला मोती नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है।
Read More- Breaking News: झारखंड बीजेपी की कमान संभालते ही आदित्य साहू ने हेमंत सरकार की खोल दी पोल!
Jharkhand News: कई दिनों से मानसिक तनाव में था युवक
परिजनों के मुताबिक परितोष पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि परितोष मृत पड़ा हुआ है।
Read More- Jharkhand News: सारंडा मुठभेड़ में बड़ी अपडेट, मारे गए नक्सलियों की संख्या 16 पहुंची
Jharkhand News: मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
जिसके बाद परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
Read More- Jharkhand News: हजारीबाग जमीन घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, ACB की बढ़ी मुश्किलें
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








