Big Breaking : राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। डोरंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला के वारसी चौक के पास की है बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
Big Breaking : हत्या के बाद आरोपी पति फरार, जांच में जुटी पुलिस
आरोपी पति का नाम शाहब है। मिली जानकारी के मुताबिक शाहब अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। इससे पहले भी जेल जा चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतक के तीन बच्चे है जिनमे एक बेटी दो बेटा। गोली मारने वाला आरोपी पति प्लंबर का काम करता था।
Big Breaking : दूसरी औरत के साथ आरोपी के थे संबंध
घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बच्ची का कहना है कि आरोपी पिता का किसी दूसरी औरत के साथ संबंध था। बच्ची ने आरोप लगाया कि उसी औरत के कहने पर उसके पिता ने घटना को अंजाम दिया है। बच्ची आरोपी पिता शाहब की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







