Ranchi Traffic Alert: गणतंत्र दिवस करीब है और बता दें, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ध्वजारोहण करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। साथ ही, आम जनता को कोई परेशानी ना हो इसलिए रांची पुलिस ने कल के लिए कई अहम ट्रैफिक रुट में बदलाव किए हैं।
बता दें, 26 जनवरी के दिन राजधानी में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। आइए जानते है इस अवसर पर शहर को जाममुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रुट में क्या क्या बदलाव किए हैं…
Ranchi Traffic Alert: VVIP के लिए तय किया गया रुट
- राज्यपाल ITI मोड़ से सिदो-कान्हू पार्क मोड़ से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय होते हुए Government Guest House के बाएं मोड़ से VVIP प्रवेश द्वार से कार्यक्रम तक पहुंचेंगे।
- Highcourt से आनेवाले न्यायाधीशों की गाड़ियों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है
- केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारियों के वाहन के लिए हॉटलिप्स चौक- एटीआई मोड़-रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास होते हुए समारोह स्थल तक का मार्ग तय किया गया है।
Ranchi Traffic Alert: आम जनता को इन ड्रॉप गेटों से मिलेगी एंट्री
- डीसी आवास के पास मोरहाबादी मैदान मार्ग- मोरहाबादी सब्जी बाजार मोड़ के पास
- स्टेट गेस्ट हाउस मोड़- आर्मी मैदान के पास- सिदो-कान्हू पार्क मोड़- हॉकी स्टेडियम के समीप
- रजिस्ट्री ऑफिस के सामने मोरहाबादी मैदान मार्ग में
बिजली ऑफिस के पास ट्रांसफार्मर मोड़ के समीप
Ranchi Traffic Alert: बड़ी गाड़ियों के शहर में प्रवेश के लिए तय मार्ग
- कांके की ओर से रांची आने वाले वाहनों को बोड़ेया तक ही आ सकेंगे।
- चाईपासा-खूंटी मार्ग से आने वाले वाहन बिरसा चौक तक प्रवेश कर सकेंगे।
- गुमला और चाईबासा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को कटहल मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा।
- जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन सदाबहार चौक तक ही पहुंच पाएंगे।
- कांके होते हुए पतरातू से आने वाली गाड़ियों को लॉ यूनिवर्सिटी तक ही आने की अनुमति है।
- बूटी मोड़ से कोकर की ओर जाने वाले गाड़ी बूटी मोड़ तक ही आ पाएंग,
- जबकि तिलता चौक से पिस्का मोड़ की तरफ आने वाले वाहनों को पंडरा बाजार तक ही जाने दिया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि समारोह में आने वाले जनता इन्हीं निर्धारित ड्रॉप गेटों से कार्यक्रम में प्रवेश कर पाएंगे। उन्होनें ने आम जनता से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।












